म. प्र. में हो रहा रिसर्च आधारित योजना बनाने का कार्य


भोपाल : मध्यप्रदेश में रिसर्च आधारित पॉलिसी और योजनाएँ बनायी जा रही हैं। साथ ही रिसर्च के आधार पर ही योजनाओं की मॉनीटरिंग और उनका मूल्यांकन भी किया जा रहा है। यह कार्य राज्य नीति आयोग और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान मिल कर कर रहे हैं। इसके लिए स्टेट इंस्टीटयूट फॉर ट्रांसफार्मेशन बनाया गया है। इसकी सराहना केन्द्रीय नीति आयोग ने भी की है।

श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश में किये जा रहे कार्यों का प्रेजेंटेशन सिविल सर्विस-डे विज्ञान भवन नई दिल्ली में किया था। श्री सिंह ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना को मूर्तरूप देने में रिसर्चर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आपके रिसर्च के इनपुट से प्रदेश और देश के विकास की योजनाएँ बनायी जा सकेंगी।

साँची युनीवर्सिटी ऑफ बुद्धिस्ट इंडिक स्टडीज की वाइस चांसलर डॉ. नीरजा ए. गुप्ता ने कहा कि भारत में इंटीग्रेटेड लर्निंग सिस्टम है। उन्होंने विभिन्न पौराणिक कथाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि रिसर्च का महत्व है, डिग्री का नहीं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि शास्त्र हमें आगे बढ़ने का ज्ञान देते हैं।